भाजपा के वॉर रूम में 20 लोग काम कर रहे है जो पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को सूचना एवं संपर्क का कार्य कर रहे

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 11, 2021

शिमला   भाजपा का वॉर रूम अभी से नहीं पहले से ही सुदृण रूप से चल रहा है, पर चुनावों की दृष्टि से वॉर रूम की भूमिका बढ़ गई है।  इन उप चुनावों वॉर रूम की अहम भूमिका रहने वाली है। वॉर रूम भाजपा की आँखों का काम करता है, धरातल की रिपोर्ट नेतृत्व तक पहुचने का काम यभवर रूम करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: ज्वालामुखी में इन दिनों श्रद्वालु ढोल नगाड़े लेकर, जय माता दी का उदघेष करते हुए मां के दर्शन तथा आशीर्वाद पाने के लिये उमड़ रहे हैं

 

भाजपा के वॉर रूम में 20 लोग काम कर रहे है जो पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को सूचना एवं संपर्क का कार्य कर रहे हैं। चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख गणेश दत्त ने आज वॉर रूम में काम करने वाले लोगों की बैठक ली उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सुशील राठौर, शुभंकर सूद और हिमांशु जसरोटिया उपस्थित रहे। 

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा जनभावनाओं को भड़काने की फ़िराक में-कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा बोले-हार सामने देख कुछ भी कर सकती है सरकार

 

बैठक में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओ के लाभार्थियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, सभी लाभार्थियों की सूची तय करने के उपरांत उनसे संपर्क किया जाएगा। 

गणेश दत्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैनिकों का हमेशा से सम्मान किया है और उनकी सरकार ने ही सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का तोफा भी दिया था। भाजपा सभी वन रैंक वन पेंशन प्राप्त करने वाले फौजियों से सीधा संवाद करेगी। 

फौजियों के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंडी संसदीय क्षेत्र से ब्रिगेडियर खुशाल सिंह को भाजपा का उम्मीदवार बनाया है। 

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का भी जनता को बड़ा लाभ हो रहा है, आज कोविड संकटकाल के समय प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को मुफ्त राशन मिला है हिमाचल में 356 करोड़ की सब्सिडी राशन वितरण प्रणाली के लिए मुहैया करवाई है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट