देश में मुसलमानों के खिलाफ ‘शक्तियों के मनमाने इस्तेमाल’ की घटनाओं में इजाफा : ओवैसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2025

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मुसलमानों के खिलाफ ‘‘शक्तियों के मनमाने इस्तेमाल’’ की बढ़ती घटनाओं का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि सम्मान और गरिमा संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक बयान में कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के मुस्लिम विधायकों को पश्चिम बंगाल विधानसभा से बाहर कर दिया जाएगा।

ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के भाजपा के एक नेता की टिप्पणी का भी उल्लेख किया, जिन्होंने सुझाव दिया था कि होली के दौरान असुविधा से बचने के लिए मुस्लिम पुरुषों को तिरपाल से बने हिजाब पहनने चाहिए।

होली के अवसर पर शुक्रवार को घर पर ही नमाज अदा करने संबंधी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी का उल्लेख करते हुए ओवैसी ने संविधान के अनुच्छेद-25 का हवाला दिया जो धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है।

उन्होंने कहा कि वह धर्म के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से नहीं, बल्कि धार्मिक विद्वानों से सीखेंगे। हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा, ‘‘एक मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि जुमे की नमाज घर पर भी पढ़ी जा सकती है... क्या मुझे उनसे धर्म के बारे में सीखना चाहिए? यहां धर्म की स्वतंत्रता है। ... हम मस्जिद जाएंगे। क्योंकि, हमें धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है। संविधान का अनुच्छेद-25 मुझे इसकी अनुमति देता है। मैं अपना धर्म आपसे नहीं सीखूंगा।’’

योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में मीडिया को संबोधित करते हुए होली के मद्देनजर शुक्रवार की नमाज अपराह्न दो बजे के बाद करने का निर्णय लेने के लिए धार्मिक नेताओं को धन्यवाद दिया।

ओवैसी ने 1947 के विभाजन का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन लोगों ने पाकिस्तान भाग जाने का विकल्प चुना, उन्हें डरपोक समझा गया, जबकि जो यहीं रह गए, उन्होंने भारत को अपनी मातृभूमि माना और आगे भी ऐसा ही मानते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा