डब्ल्यूईएफ में प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीतियों को लेकर काफी रुचि : Vaishnav

By Prabhasakshi News Desk | Jan 19, 2025

नयी दिल्ली । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आर्थिक नीतियों को लेकर वैश्विक स्तर पर काफी रुचि देखने को मिल रही है और दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक में ये नीतियां चर्चा का केंद्र रहेंगी। सोमवार से शुरू हो रही वार्षिक विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे वैष्णव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत की वृद्धि की कहानी में काफी रुचि है, खासकर डिजिटल बदलाव और नए डिजिटल ढांचे को लेकर।

वैष्णव ने कहा कि समावेशी वृद्धि, सामाजिक, भौतिक, डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश और प्रौद्योगिकी के लोकतांत्रिकरण के बारे में विस्तृत चर्चा होगी। सूचना एवं प्रसारण, रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने समावेशी विकास और ऐसी वृद्धि पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित किया है, जो समाज के सबसे निचले तबके के लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तनकारी बदलाव लाएगी। ये लोग पिछले कई दशक से विकास से वंचित रहे हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह