पाकिस्तान की टीम में असुरक्षा का माहौल बना रहता है: Naseem Shah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2024

कराची। तेज गेंदबाज नसीम शाह ने पाकिस्तान की टीम में असुरक्षा के माहौल पर खुलकर बात करते हुए कहा कि सीनियर खिलाड़ी थके होने के बावजूद ‘ब्रेक’ नहीं लेते हैं क्योंकि उन्हें डर रहता है कि उनकी जगह कोई जूनियर खिलाड़ी ले लेगा। शाह कंधे की चोट के कारण पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने कहा कि चोट के कारण टीम से बाहर होने पर उन्हें भी अपनी जगह गंवाने का डर था। 

नसीम ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन, चयनकर्ताओं और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच स्पष्टता और बेहतर संवाद स्थापित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा,‘‘अन्य देशों में अगर किसी प्रमुख खिलाड़ी को विश्राम दिया जाता है तो उसे आश्वासन दिया जाता है कि अगर उनकी जगह चुना गया खिलाड़ी एक या दो मैच में अच्छा प्रदर्शन करेगा, तब भी उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जाएगा।’’ नसीम ने कहा कि अगर पाकिस्तान का कोई सीनियर खिलाड़ी शत प्रतिशत फिट महसूस नहीं कर रहा हो या उसके शरीर को आराम की जरूरत हो तो उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए जाते हैं।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल