काफी सुधार की जरूरत लेकिन इस जीत से हौसला मिलेगा: महमूदुल्लाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2021

अल अमेरात| बांग्लादेश ने मंगलवार को यहां ओमान पर शानदार जीत दर्ज की लेकिन कप्तान महमूदुल्लाह का मानना है कि टी20 विश्व कप में आगे बढ़ने के लिए उनकी टीम को काफी सुधार करने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश ने ओमान को 26 रन से हराया

मैच के बाद पुरस्कार समारोह में  महमूदुल्लाह ने कहा, ‘‘ हमें कई क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है, लेकिन मैं इस जीत से खुश हूं। देश के लिए जीतना सबसे महत्वपूर्ण बात है और मुझे उम्मीद है कि हमारे प्रशंसक खुश होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ शाकिब और नईम ने अच्छी बल्लेबाजी की और हमें 150 रन के पार ले गये। हमें हालांकि नयी गेंद से बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था और हमें उन क्षेत्रों को ठीक करने की जरूरत है जहां हमने गलती की है।’’

ओमान के कप्तान जीशान मकसूद ने कहा कि उनकी टीम को मौजूदा परिस्थितियों में 154 रनों के लक्ष्य को हासिल करना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘यह हासिल करने योग्य लक्ष्य था। आखिरी छह ओवरों में हमने कई विकेट गंवा दिए और अच्छी बल्लेबाजी नहीं की।’’

इसे भी पढ़ें: टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने शाकिब अल हसन

उन्होंने कहा, ‘‘ गेंदबाजों को श्रेय दिया जाना चाहिये। हम 15-16 ओवर तक मैच में बने थे, हमें बल्लेबाजी में बेहतर होना होगा और रन बनाने होंगे।

प्रमुख खबरें

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है