भारत में हिजाब पर नहीं है किसी तरह की रोक, कुछ लोग तालिबानी ताला लगाने की कर रहे कोशिश: नकवी

By अनुराग गुप्ता | Feb 17, 2022

नयी दिल्ली। देश में हिजाब का मुद्दा गर्माया हुआ है और मामले पर जमकर राजनीति हो रही है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि भारत में हिजाब पर किसी तरह की रोक नहीं है, उन देशों की तरह नहीं जहां सार्वजनिक स्थलों पर भी रोक लगाई गई है। दरअसल, कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब पूरे देश में फैल चुका है। इसको लेकर नेताओं के तरह-तरह के बयान सामने आ रहे हैं। 

वहीं भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कहीं भी हिजाब पहनने की जरूरत नहीं है। जो लोग अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं उन्हें हिजाब पहनना जरूरी है। बाहर रहते हुए जहां कहीं भी 'हिंदू समाज' है, उन्हें हिजाब पहनने की आवश्यकता नहीं है, खासकर उन जगहों पर जहां वे पढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू श्रेष्ठ और विचारों का उच्च होता है, ऐसे में कहीं भी हिजाब पहनने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: 'कोई भी महिला अपनी मर्जी से हिजाब नहीं पहनी', हिजाब विवाद पर योगी आदित्यनाथ का तीखा बयान 

कर्नाटक के उडुपि सरकारी इंटर कॉलेज में सबसे पहले 6 मुस्लिम छात्राओं ने हिजाब पहनकर कक्षा में शामिल होने की मांग की थी। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। इसके बाद मांड्या के एक कॉलेज में बुर्का पहने हुई एक छात्रा को छात्रों की भीड़ ने घेरने का वीडियो सामने आया था।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, लॉरी-एमयूवी की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

वायनाड भूस्खलन: एक और शव बरामद होने से मृतकों की संख्या बढ़कर चार हुई, बचाव अभियान जारी

UAPA मामला: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में कई स्थानों पर पुलिस की छापेमारी, मोबाइल और लैपटॉप जब्त

Love Horoscope For 9 July 2026 | आज का प्रेम राशिफल 9 जुलाई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन