कोई कॉफी शॉप नहीं है, मुझे हाँ कहने वाले लोगों से थोड़ी एलर्जी है, रंजन गोगोई से जुड़ी याचिका पर CJI ने पक्षकार को लगाई फटकार

By अभिनय आकाश | Sep 30, 2024

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने वादी द्वारा राहत न देने के लिए जज के खिलाफ इन हाउस जांट की मांग करने को लेकर आपत्ति जताई। वादी ने याचिका में पूर्व सीजेआई रंजन गोगई को प्रतिवादी के रूप में पेश किया गया। उन्होंने कहा कि याचिका मई 2018 में दायर की गई थी। याचिका पर आश्चर्य जताते हुए सीजेआई ने कहा कि आप जज को प्रतिवादी बनाकर जनहित याचिका कैसे दायर कर सकते हैं? कुछ गरिमा होनी चाहिए। आप ये नहीं कह सकते कि मैं जज के खिलाफ इन हाउस जांच चाहता हूं। मुख्य न्यायधीश ने कहा कि क्या यह अनुच्छेद 32 की याचिका है? आप प्रतिवादी के रूप में किसी न्यायाधीश के समक्ष जनहित याचिका कैसे दायर कर सकते हैं? कुछ गरिमा होनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Yes Milord: गुजरात सरकार पर कमेंट हटाने से SC का इनकार, घरेलू हिंसा एक्ट पर ऐतिहासिक फैसला, जानें कोर्ट में इस हफ्ते क्या हुआ?

जब याचिकाकर्ता, जिसने कहा कि वह पुणे का रहने वाला है, मराठी में दलीलें देने लगा तो सीजेआई ने भी उसी भाषा में जवाब देना शुरू कर दिया। मराठी में सीजेआई ने पक्षकार को यह समझाने की कोशिश की कि किसी जज के खिलाफ केवल राहत देने से इनकार करने पर याचिका दायर नहीं की जा सकती। सीजेआई ने स्पष्ट किया कि जब किसी हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाती है तो मामले का फैसला करने वाले हाईकोर्ट जज को पक्षकार नहीं बनाया जाता।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है