प्रतिशोध का कोई अंत नहीं होता, कमजोर लोगों को असहनीय कीमत चुकानी पड़ती है : महबूबा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2025

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि जब प्रतिशोध का कोई अंत नहीं होता है तो बेजुबान और असहाय लोगों को असहनीय कीमत चुकानी पड़ती है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘‘जब प्रतिशोध का कोई अंत नहीं होता, तो बेजुबान और असहाय लोग असहनीय कीमत चुकाते हैं - उनका छीन लिया गया भविष्य, एक ऐसा घाव है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।’’

बुधवार को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम गांवों को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सेना ने कई वर्षों में सबसे भीषण गोलाबारी की और मोर्टार दागे, जिसमें चार बच्चों और एक सैनिक सहित कम से कम 13 लोग मारे गए जबकि 57 घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Adventure Sports: कम बजट में Vietnam Trip का प्लान? ये Adventure Sports बना देंगे आपका सफर यादगार

Women Health Tips: पीरियड्स में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है Bloating की दिक्कत

क्या है हरि वासर? Nirjala Ekadashi Vrat का फल चाहिए तो जान लें पारण का यह Secret नियम

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल