इस बात के कोई सुबूत नहीं हैं कि भारत ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है: US अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि वॉशिंगटन के पास इस बात के कोई सुबूत नहीं हैं कि भारत ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प की चाहत, दोबारा जी-7 समूह में शामिल हो रूस

ईरान के लिए विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि ब्रायन हुक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमारे पास इस बात केकोई सबूत नहीं हैं कि भारत अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है। हुक संवाददाताओं के उस प्रश्न का उत्तर दे रहे थे कि भारत चाबहार बंदरगाह के जरिए अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है, जो वह अफगानिस्तान के विकास के लिए ईरान में बना रहा है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान पर ट्रंप का बड़ा बयान, पूरी तरह से नहीं हटेंगे अमेरिकी सैनिक

हुक से संवाददाता ने पूछा कि भारत चाबहार (ईरान) से अपनी खेप भेजता है और फिर इसे अफगानिस्तान भेजा जाता है। भारत को चाबहार का इस्तेमाल करने से रोकने का भी अमेरिकी दबाव है। तो आप इसका अफगानिस्तान को विकसित करने की अपनी योजनाओं के साथ कैसे सामंजस्य स्थापित करते हैं?

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प ने इमरान खान से कहा, कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ संभल कर बयानबाजी करें

हुक ने इसके जवाब में कहा कि मैं उन सबूतों से वाकिफ नहीं हूं आप जिनका हवाला दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि भारत अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं कर रहा है।

प्रमुख खबरें

IPL 2024 CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त, स्पिनरों का शानदार प्रदर्शन

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए