बंगाल में क़ानून व्यवस्था की कोई स्थिति नहीं, अधीर रंजन ने कहा- नेता गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी न करें

By अभिनय आकाश | Jun 11, 2022

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की ओर से पैगंबर मोहम्मद के बारे में की गयी कथित विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को नमाज के बाद बंगाल के हावड़ा समेत देश के कई इलाकों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने विरोध प्रदर्शन के बाद राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस समस्या से सख्ती से निपटने और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। वहीं अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की तरफ से भी बंगाल हिंसा को लेकर बयान सामने आया है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बंगाल में क़ानून व्यवस्था की कोई स्थिति नहीं है। क़ानून की स्थिति वहां रोज़ बिगड़ती जा रही है। ये हालत नाज़ुक है। इसको और नाज़ुक होने का अवसर न दिया जाए। 

प्रमुख खबरें

RBI के संभावित हस्तक्षेप से संभला Rupee, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 10 पैसे मजबूत

Air Force Day पर बोले PM Narendra Modi, डेटा और ड्रोन से दुश्मनों को हराने में सक्षम वायु सेना

नाना पाटेकर का आखिरी वीडियो... निधन से कुछ दिन पहले गणपति पूजा करते आए थे नजर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अभिनेता Nana Patekar के निधन से देश में शोक की लहर! नाम फाउंडेशन से लेकर पर्दे तक, नेताओं और दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि