कोई जरूरी नहीं स्टालिन की राय जैसी ही गठबंधन की भी राय हो: अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2018

 लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 2019 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने के द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के प्रस्ताव पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज कहा कि ऐसा कोई आवश्यक नहीं है कि गठबंधन की भी ऐसी ही राय हो।


यह भी पढ़ें: राहुल होंगे अगले PM, स्टालिन बोले- मोदी को परास्त करने की है क्षमता

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई (स्टालिन) अपनी राय दे रहा है तो कोई जरूरी नहीं कि गठबंधन के सभी घटक दलों की राय वही हो।’’ अखिलेश से स्टालिन के शनिवार के उस बयान के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने विपक्ष के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में राहुल के नाम का प्रस्ताव किया था।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी