फिलहाल 100 फीसदी लॉकडाउन की जरुरत नहीं : महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2022

मुंबई| कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि फिलहाल 100 फीसदी लॉकडाउन की जरुरत नहीं है, लेकिन उन्होंने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पाबंदियां लगाने की जरुरत पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि इसमें बड़ी बात यह है कि 90 फीसदी मामलों/मरीजों में बीमारी का कोई लक्षण नहीं है, सिर्फ 10 फीसदी मरीजों में लक्षण नजर आ रहे हैं और उनमें से भी महज दो प्रतिशत ऐसे हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत है। पिछले दो सप्ताह से राज्य में कोविड-19 के मामलों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है।

मंत्री ने कहा, ‘‘कार्यबल ने पाबंदियों में वृद्धि शब्द का उपयोग किया है, इसका अर्थ है, अगर मामलों में ऐसे ही वृद्धि होती रही.... हमें अभी लॉकडाउन का उपयोग नहीं करना है। आज की बात करें तो 100 फीसदी लॉकडाउन की जरुरत नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि वृद्धि संबंधी पाबंदियां लगाने से सिर्फ गैर-जरुरी गतिविधियों पर रोक लगेगी। टोपे ने कहा, ‘‘जहां-जहां भीड़ होती है, वहां पाबंदियां लगेंगी, लेकिन ऐसा नहीं है कि सभी जगहों पर पाबंदियां लगायी जाएं।’’

उन्होंने कहा कि कार्यबल की सिफारिशों पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की राय ली जाएगी। मंत्री ने टीकाकरण पर जोर दिया और कहा कि जिन्होंने अभी भी टीका नहीं लगवाया है, उन्हें तत्काल इंजेक्शन लेने और कोरोना योद्धाओं को तीसरी खुराक लगाए जाने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Vijayawada में DSC भर्ती पर भारी बवाल, YSRCP ने Nara Lokesh से मांगा इस्तीफा और CBI जांच

Russia Election: पुतिन की United Russia पार्टी को संसद में मिला प्रचंड बहुमत, 355 सीटें मिलने के संकेत

Kailash Vijayvargiya के आपत्तिजनक बयान पर MP Congress का हमला, मंत्री पद से मांगा इस्तीफा

BCI विवाद: Delhi High Court ने कहा- FIR और जांच के लिए BNSS के तहत मजिस्ट्रेट जाएं