प. बंगाल में कोविड की स्थिति को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं : ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 की स्थिति को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बनर्जी ने यह बयान कोरोना वायरस के एक और प्रकोप से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करने के बाद दिया उन्होंने कहा, ‘‘ आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य में कोविड की स्थिति को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन हमें सतर्क रहना होगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बैठक में हमने तैयारियों का जायजा लिया। उम्मीद है कि महामारी कभी वापस नहीं आएगी। हमें सतर्क रहना होगा, दहशत नहीं फैलाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ फेफड़ों और सीने में संक्रमण या कुछ अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अधिक सतर्क रहना होगा। कभी-कभी, उम्र भी एक कारक होती है। इन दिनों, खांसी और सर्दी के मामलों में भी, हम उन्हें कोविड के रूप में देखना शुरू कर देते हैं।’’

बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार जनता के साथ थी, है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अपेक्षित बुनियादी ढांचा मौजूद है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, सोमवार सुबह तक पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 747 मरीज उपचाराधीन थे तथा एक मरीज की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश