BRICS Summit: फिलहाल कॉमन करेंसी का प्रस्ताव नहीं, Local Currency पेमेंट पर जारी है बातचीत

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2026

विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) सुधाकर दलेला ने शनिवार को कहा कि अभी BRICS की कोई कॉमन करेंसी लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है, जबकि ट्रांज़ैक्शन कॉस्ट कम करने के व्यावहारिक तरीके के तौर पर लोकल करेंसी में आपसी व्यापार के निपटान पर बातचीत जारी रहेगी। नई दिल्ली में 18वें BRICS समिट के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए दलेला ने कहा अभी BRICS में BRICS करेंसी का कोई प्रस्ताव नहीं है।" उनके ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब BRICS देश कॉमन करेंसी की ओर बढ़े बिना, सदस्य देशों के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट को मज़बूत करने और व्यापार में ट्रांज़ैक्शन कॉस्ट कम करने पर बातचीत जारी रखे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

RBI ने Tata Sons का NBFC लाइसेंस लौटाने का आवेदन खारिज किया, शेयर बाजार में लिस्टिंग की राह खुली

भारत मंडपम में ब्रिक्स की सुरमयी शाम, पीएम मोदी के गाला डिनर में कूटनीति के साथ संस्कृति का संगम

13 September History: दिल्ली में सिलसिलेवार धमाकों से लेकर इतिहास की प्रमुख घटनाएं

कचौड़ी, कबाब, नल्ली निहारी... BRICS का गाला डिनर क्यों है खास? ये रही पूरी लिस्ट