वीरता-राष्ट्रभक्ति पर कोई सवाल नहीं, राणा सांगा मामले में अखिलेश यादव ने लिया यू-टर्न

By अभिनय आकाश | Mar 26, 2025

मेवाड़ के सबसे बड़े महराणा, एक ऐसे व्यक्ति जो शासक के तौर पर हिंदपथ कहलाए। एक हिंदू महान राष्ट्र बनाने में जो उन्होंने सफलता हासिल की थी उसकी गाथाएं लिखी जाती हैं। 80 चोटों का जिक्र होता है। एक हाथ के कटने का और एक हाथ के जाने का फिर भी युद्ध के मैदान में मुगलों को भगाने का श्रेय उन्हें जाता है।लेकिन समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के आपत्तिजनक बयान के बाद सियासी पारा हाई हो गया है। विवाद बढ़ता देख अब सपा मुखिया की तरफ से भी इसपर बयान आ गया है। राणा सांगा मामले में अखिलेश यादव ने विवाद बढ़ने के बाद अब यू-टर्न ले लिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि राणा सांगा की वीरता राष्ट्रभक्ति पर कोई सवाल नहीं है। अखिलेश ने कहा कि इतिहास पुरुष का अपमान करना उद्देश्य नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: वो मर जाएगा, लेकिन झुकेगा नहीं..., पुष्पा स्टाइल में संजय राउत ने किया कुणाल कामरा का समर्थन

राणा सांगा पर दिए बयान के बाद सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ क्षत्रिय समाज का गुस्सा बुधवार फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में आई भीड़ ने उनके घर पर हमला कर दिया। बाहर खड़ी तमाम गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए दृश्यों में पुलिसकर्मियों की एक छोटी सेना दक्षिणपंथी भीड़ को रोकने के लिए संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही थी, जिनमें से कुछ नारे लगाते हुए भगवा झंडे और लाठियाँ लहरा रहे थे। 

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन