देश में ना तो धर्मनिरपेक्षता है ना ही समाजवाद: प्रकाश सिंह बादल

By अनुराग गुप्ता | Feb 28, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाकों में भड़की हिंसा को लेकर शिरोमणि अकाली दल (बादल) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये बहुत बड़ी बदकिस्मती है। अमन और शांति के साथ रहना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे देश के विधान में तीन चीजें लिखी हुई हैं- सेकुलरिज्म, सोशलिज्म और डेमोक्रेसी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली दंगों की हो उच्च स्तरीय न्यायिक जांच: मायावती

उन्होंने आगे कहा कि यहां ना तो सेकुलरिज्म है ना सोशलिज्म है और डेमोक्रेसी भी सिर्फ दो लेवल पर ही रह गई है एक लोकसभा चुनाव और दूसरा राज्य चुनाव। आपको बता दें कि सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है, जबकि 200 से अधिक लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव