पवार के खिलाफ नहीं है कोई विशिष्ट आरोप, ईडी को उनके खिलाफ नहीं करनी चाहिए जांच: अठावले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2019

पुणे। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को करोड़ों रुपये के महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले में राकांपा प्रमुख शरद पवार के खिलाफ जांच नहीं करनी चाहिए क्योंकि कोई उनके खिलाफ कोई ‘‘विशिष्ट आरोप’’ नहीं है।प्रवर्तन निदेशालय ने इस घोटाले के संबंध में पवार, उनके भतीजे एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य के खिलाफ एक धनशोधन मामला दर्ज किया है।मामला मुंबई पुलिस की प्राथमिकी पर आधारित है। इस प्राथमिकी में बैंक के पूर्व अध्यक्ष, अजित पवार और सहकारी बैंक के 70 पूर्व अधिकारियों का नाम है।

आठवले ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘ईडी याचिकाकर्ता द्वारा दिए गए दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच कर रहा है। लेकिन इन दस्तावेजों में उन (शरद पवार) पर कोई विशेष आरोप नहीं है।’’उन्होंने कहा कि पवार एक वरिष्ठ नेता हैंजो अपने राजनीतिक जीवन में ‘‘हमेशा सतर्क  रहे। आठवले ने दावा किया कि भाजपा सरकार का जांच से कोई संबंध नहीं है और न ही यह जांच ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा