हिमाचल में आम आदमी पार्टी से कोई खतरा नहीं हिमाचल कांग्रेस

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 23, 2022

शिमला।  हालांकि प्रदेश में राजनैतिक जानकार आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनने के बाद हिमाचल में भी कांग्रेस पार्टी के लिये बडा खतरा मानने लगे हैं। लेकिन प्रदेश कांग्रेस के नेता इस सबसे बेफिक्र हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में उसका सीधा मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से है न कि आम आदमी पार्टी से।  उनका दावा है कि पार्टी के पास हिमाचल में जमीनी संगठन भी नहीं है। 

दरअसल,  पंजाब में पराजय और उत्तराखंड में सत्ता हासिल कर पाने में असमर्थ कांग्रेस के लिए आम आदमी पार्टी के उभार ने दहशत पैदा कर दी है। कांग्रेस खुद को हिमाचल प्रदेश में भाजपा के बाद सत्ता के स्वाभाविक वंशज के रूप में देख रही है लेकिन कहा जा रहा है कि पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी हिमाचल में भी कांग्रेस को करारा झटका दे सकती है। हालांकि इन मुश्किलों से बचने के लिए कांग्रेस ने इसी साल के अंत में होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

इसे भी पढ़ें: धर्म परिवर्तन निवारण विधेयक का मकसद क्राइम करने वालों में भय बैठानाः मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक्शन मोड में हैं। उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष कुलदीप राठौर, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, कर्नल (सेवानिवृत्त) धनी राम शांडिल, आशा कुमारी, विप्लोव ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, सुधीर शर्मा, धर्माणी और मंडी की नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को तलब किया था। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता ने महंगाई पर घेरी सरकार

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नादौन से विधायक सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में मजबूत सिथती में है। आप को पहाड चढने में दिक्कत आयेगी। उत्तराखंड का उदाहरण हमारे सामने है। जहां पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई। 

इसे भी पढ़ें: प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्धः जय राम ठाकुर

गौरतलब है कि मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ कई घंटों चली बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नेता रवाना हो गए। इस दौरान एक कांग्रेसी नेता ने कहा, “चुनाव नजदीक आने के साथ हमने पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की... राज्य में आप अभी पैदा नहीं हुई है, पहले इसे चलना सीखना होगा। हमारी प्रतिस्पर्धा है भाजपा के साथ है।“

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने शिमला शहर में ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए 15 वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

हिमाचल के कांग्रेस नेताओं की नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ पर बैठक हुई। इस बैठक में हिमाचल कांग्रेस के करीब 25 नेताओं ने हिस्सा लिया। सोनिया ने सभी वरिष्ठ नेताओं को एकजुट होकर काम करने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि संगठन में आपसी गुटबाजी का यह समय नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री