राजस्थान में केवल लूट और झूठ की सरकार: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2025

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन में कमियों को लेकर कटाक्ष करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राजस्थान में केवल लूट और झूठ की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जलशक्ति मंत्री को राजस्थान में जल जीवन मिशन की कथित दुर्गति पर ध्यान देना चाहिए।

गहलोत ने एक्स पर लिखा, ‘‘ राजस्थान में केवल लूट और झूठ की सरकार चल रही है। भाजपा सरकार ने 2024-25 के बजट में 25 लाख जल कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत देने की घोषणा की परन्तु केवल 9 लाख 44 हजार कनेक्शन ही दे सकी जो कांग्रेस सरकार द्वारा 2022-23 में लगाए गए 13 लाख 88 हजार व 2023-24 में लगाए गए 12 लाख 17 हजार कनेक्शन से भी कम था।’’

उन्होंने आगे कहा कि बजट वर्ष 2025-26 में 20 लाख नल कनेक्शन देने की घोषणा की गई परन्तु आज इस बजट वर्ष के छह महीने बीत जाने के बाद भी केवल 97 हजार कनेक्शन जारी किए जा सके हैं। इस औसत से इस बजट वर्ष में केवल 2 लाख कनेक्शन जारी होंगे। गहलोत के अनुसार, यह भाजपा सरकार का झूठ उजागर करता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अब यह सामने आया है कि इस योजना को लागू कर रहे पीएचईडी विभाग के छह एडिशनल चीफ इंजीनियर, तीन सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, 17 एक्सईएन को लम्बे समय से पदस्थापना का इंतजार कराया जा रहा है और अपने चहेते अधिकारियों को डबल चार्ज दिया हुआ है। इसकी वजह क्या है? क्या भ्रष्टाचार की इस नीयत के कारण ही भाजपा सरकार में जल जीवन मिशन फेल हो रहा है? उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर को जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल राजस्थान आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री