शादी से पहले के प्यार की बात ही कुछ और होती है, यह प्यार मंगेतर से हो तो बात ही अलग है

By प्रीटी | Aug 20, 2021

शादी से पहले का प्यार जिन्दगी भर यादगार बना रहता है। खासकर यदि आपकी उसी से शादी हो जाए जिसे आप चाहते हैं तो सचमुच जीवन भर एक सुखद अहसास बना रहता है। लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की अपेक्षा घरवालों की मर्जी से विवाह करते हैं यदि वह भी शादी से पहले प्यार करके देखें तो वह भी इस सुखद अहसास की अनुभूति प्राप्त कर सकते हैं। यहां मैं यह नहीं कहना चाहती कि आपकी शादी किसी और से तय हो जाए और आप अन्य किसी से ईश्क लड़ा कर देखें। मेरा मतलब है कि जब आपकी शादी तय हो जाए तो शादी के वक्त तक आप जरा उनके प्रेम में पड़ कर देखें, प्यार क्या होता है, इसका अहसास आपको खुद−ब−खुद हो जाएगा।

जब आपकी शादी तय हो जाए तो आप भी नीचे दिए हुए नुस्खे अपनाइये, फिर देखिये किस प्रकार आपके दिन हसीन हो जाते हैं। इन दिनों की यादें आपको जीवन भर तो रहेंगी ही साथ ही आप इन दिनों के बारे में दूसरों को बताने से भी नहीं चूकेंगे−

इसे भी पढ़ें: पहली डेट पर लड़कियों में यह 5 चीज़ें नोटिस करते हैं लड़के

- चूंकि आपकी शादी तय हो चुकी है इसलिए आप दोनों के वार्तालाप में अब कोई बाधा नहीं। एकदूसरे का फोन नंबर लीजिए और सुबह−शाम नियमित रूप से एकदूसरे का हाल जानें और कहें कि तुम्हारे बिना कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है। संभव हो तो फोन करने का समय भी निर्धारित कर लें। इससे आपके साथी को दिन भर आपके फोन के आने के समय का इंतजार रहेगा।

- यदि आप दोनों कहीं कार्यरत हैं तो आफिस से छुट्टी के बाद या छुट्टी लेकर कहीं बाहर मिलें या फिर यदि आपकी होने वाली बीवी घरेलू स्त्री है तो उन्हें छुट्टी के दिन कहीं बाहर किसी अच्छे रेस्तरां में डिनर के लिए निमंत्रण दें।

- शादी से पहले के समय में किसी भी उत्सव में लड़कों को तो खासतौर से लड़की के घर जाना ही चाहिए।

- प्रेम संदेशों का भी आदान−प्रदान यदि इस समय होता रहे तो इससे भी प्यार बढ़ता है। शादी के बाद जब आप इन संदेशों को देखेंगे तो एक सुखद अहसास होगा।

- आप दोनों एकदूसरे को शॉपिंग के लिए भी ले जाइये और संभव हो तो अपनी पसंद के कपड़े उन्हें खरीदवाइये। 

- कोशिश करें कि आप दोनों की मुलाकात हर सप्ताह तो ही जाया करे जिससे आप दोनों एकदूसरे को निकट से जान सकें और एकदूसरे की जरूरतों को समझ सकने के साथ ही अपने भविष्य की रूपरेखा भी तैयार कर सकें।

आप उक्त बातों को अपनाइये, फिर देखिये किस कदर आपकी जिंदगी में खुशियों की बहार आ जाती है। जब आप प्यार में पड़ जाएंगे तो आपको सारी दुनिया हसीन लगने लगेगी, किसी की खातिर जीने को मन करेगा, आपके व्यवहार में भी नरमी आएगी और आपमें हर पल को खुशगवार बना देने की कूवत भी आ जाएगी।

प्रीटी

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Kashmir में बड़ा Terror Attack, छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल, आतंकियों की खोज जारी

Delhi में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज, AQI संतोषजनक

कौशांबी में Kanwar Yatra मार्ग के हर थाने पर मिलेगा गंगाजल, Kaushambi Police की नई पहल

Asmita Dey ने Commonwealth Games में जीता स्वर्ण, CM Yogi और DGP ने दी बधाई