केरल के कई हिस्सों में आगामी पांच दिन में हो सकती है बारिश: आईएमडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2023

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तरी तमिलनाडु और आसपास के इलाकों पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले पांच दिन के दौरान केरल के कई हिस्सों में बारिश होने का सोमवार को पूर्वानुमान लगाया।

आईएमडी वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, आलप्पुषा और एरणाकुलम जिलों में अधिक बारिश हुई थी जबकि तिरुवनंतपुरम और पतनमतिट्टा में बहुत अधिक बारिश हुई। वायनाड राज्य का एकमात्र जिला था जहां पांच नवंबर तक बीते एक महीने में कम बारिश हुई।

अधिक बारिश का अर्थ है कि मौसम के दौरान सामान्य मानी जाने वाली वर्षा से 20-59 प्रतिशत तक अधिक बारिश होना, जबकि 60 प्रतिशत से अधिक बारिश होने पर इसे बहुत अधिक माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: 5100 से अधिक लापता लोगों की तलाश में जुटी सेना और NDRRMA

Tamil Nadu में सीएम Vijay की टिप्पणी पर भड़की DMK, राज्यभर में किया जोरदार प्रदर्शन

शिक्षा में AI के सुरक्षित उपयोग पर BRICS देशों में बनी सहमति

Tess Flintoff के 4 विकेट से पहला T20 जीता Australia A, India A को 6 विकेट से हराया