महंत नरेंद्र गिरी की मौत की सीबीआई जांच हो-कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा बोले- महंत जी के निधन से सनातन समाज आहत*

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 21, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश  कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज यहां कहा कि अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के निधन से देश स्तब्ध है। वह साधारण इंसान नहीं थे। लेकिन इसके बावजूद सनातन समाज की रक्षा करने का दंभ भरने वाली उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार  अभी तक इस मामले में कुछ नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार संत समाज की भी रक्षा नहीं कर पा रही है । 

 

इसे भी पढ़ें: देश का विकास तब तक संभव नहीं है, जब तक समाज के सभी वर्गों का योगदान उसमें समायोजित न हो : कश्यप

 

यही वजह है कि उनकी रहस्यमयी मौत को महज आत्महत्या करार देकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है। जांच से पहले ही यूपी पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। जबकि सारे घटनाक्रम को देखा जाये तो यह साधारण मौत नहीं है।  कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सवाल उठ रहा है कि क्या ये आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या।

इसे भी पढ़ें: विश्व बैंक और आर्थिक मामले विभाग ने प्रदेश को 1168 करोड़ की वित्तीय सहायता समैझोते को मंजूरी दी

उत्तर प्रदेश भाजपा की ये कैसी सरकार है जो देश के संतों महंतों की रक्षा करने में भी समर्थ नहीं है। उन्होंने कहा ि क इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी को पहल करते हुये  मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपना चाहिये।  दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकारों में न तो आमजन सुरक्षित है और न ही साधू समाज।कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है।देश की जनता को धर्म के नाम पर ठगने वाली भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो रहा है।

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा