राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मांग, रामनवमी पर सात राज्यों में हुए दंगों की जांच हो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार को रामनवमी पर देश के सात राज्यों में हुए दंगों की जांच करवानी चाहिए। इसके साथ ही गहलोत ने देश में धर्म व जाति के नाम पर पर हो रही राजनीति को खतरनाक बताया। गहलोत ने करौली में हिंसा व आगजनी की घटना का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘इनकी तैयारी यही है कि आग लगाओ क्योंकि ये राज्य में अगला चुनाव हार रहे हैं, इनको मालूम है कि राजस्थान की जनता इस बार फैसला अपने तरीके से करेगी।’’

इसे भी पढ़ें: भतीजे से अलग होंगे चाचा के रास्ते, शिवपाल करेंगे प्रसपा का पुनर्गठन, सरकार के समक्ष रखेंगे जनता की परेशानियां

उल्लेखनीय है कि दो अप्रैल को करौली में नव संवत्सर पर निकाली जा रही एक बाइक रैली पर कुछ लोगों द्वारा पथराव किए जाने पर आगजनी व हिंसा हुई। गहलोत के ने कहा कि करौली में दंगे भड़काने का जो तरीका था, वही तरीका सात राज्यों में था, जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह में दम है तो गृह मंत्रालय एक समिति बनाए जिसमें उच्च न्यायालय, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश हों।

इसे भी पढ़ें: राकांपा ने विद्या चव्हाण को महाराष्ट्र इकाई की महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया

गहलोत ने कहा, ‘‘समिति देखे कि करौली के बाद सात राज्यों में हुए दंगों की जड़ में क्या था? क्या भावना थी? क्या योजना थी? मेरा मानना है कि इससे तमाम ऐसी बातें सामने आ जाएंगी कि आगे दंगे होने रुक जाएंगे।’’ इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि देश के हालात बहुत चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से धर्म और जाति के नाम पर राजनीति हो रही है, वह खतरनाक है।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील