राकांपा ने विद्या चव्हाण को महाराष्ट्र इकाई की महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया

Vidya Chavan
Vidya Chavan twitter

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को पूर्व विधान पार्षद विद्या चव्हाण को पार्टी की महाराष्ट्र इकाई की महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया। राकांपा ने एक बयान में कहा कि राज्यसभा सदस्य और पार्टी की महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजिया खान ने इस नियुक्ति की घोषणा की।

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को पूर्व विधान पार्षद विद्या चव्हाण को पार्टी की महाराष्ट्र इकाई की महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया। राकांपा ने एक बयान में कहा कि राज्यसभा सदस्य और पार्टी की महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजिया खान ने इस नियुक्ति की घोषणा की। इस अवसर पर चव्हाण ने कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान मूल्य वृद्धि और महिलाओं से संबंधित मुद्दों को उठाएंगी।

इसे भी पढ़ें: भतीजे से अलग होंगे चाचा के रास्ते, शिवपाल करेंगे प्रसपा का पुनर्गठन, सरकार के समक्ष रखेंगे जनता की परेशानियां

खान ने नागपुर, अमरावती, मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र, कोंकण, ठाणे और उत्तरी महाराष्ट्र क्षेत्रों के लिए महिला इकाई की संभाग प्रमुखों की नियुक्ति की भी घोषणा की। बयान में कहा गया है कि पार्टी अतीत में महिला इकाई के लिए जिला प्रमुखों को नियुक्त कर चुकी है, लेकिन यह पहली बार है कि उसने संभाग प्रमुखों की नियुक्ति की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़