कानून बनाते समय होनी चाहिए व्यापक चर्चा, ओम बिरला बोले- सदन में बाधा या हंगामा ठीक नहीं

By अंकित सिंह | Sep 24, 2021

आज कर्नाटक विधानसभा को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संबोधित किया। इस दौरान ओम बिरला ने कहा कि जब संविधान का मसौदा तैयार किया गया था, तो भावना हमारे विधायी को अधिक जागरूक, कर्तव्यपरायण, ईमानदार और जिम्मेदार बनाने की थी ताकि लोगों की सामाजिक और आर्थिक बेहतरी के लिए मार्ग प्रशस्त किया जा सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा बनाए गए कानूनों पर व्यापक चर्चा करना हमारा कर्तव्य है। इसमें विधायकों की अधिक सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए ताकि बनने वाले कानूनों पर कोई सवाल न उठाया जा सके।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के दौरान अमेरिका में विरोध प्रदर्शन करें भारतीय: राकेश टिकैत

इससे पहले ओम बिरला ने कहा कि समृद्ध परंपराओं, संस्कृति व इतिहास के लिए प्रसिद्ध कर्नाटक, लोकतंत्र के उद्भव के प्रारंभिक केंद्रों में एक है। प्राचीन काल से स्वतंत्रता संग्राम तथा आजादी के बाद से आज तक कर्नाटक के नागरिकों की उपलब्धियों ने देश को गौरवान्वित किया है। कर्नाटक की यात्रा मेरे लिए सौभाग्य की बात है। वहीं, कर्नाटक विधानसभा ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को वर्ष 2020-21 का सर्वश्रेष्ठ विधायक नामित किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

प्रमुख खबरें

NDRF की नई टीमें तैनात करने का लंबित प्रस्ताव जल्द मंजूर करे सरकार: संसदीय समिति

Atiq Ahmed के बेटों को Allahabad High Court से मिली पेरोल, अबान के जनाजे में होंगे शामिल

Meta टीम से सरकार ने Deepfake और AI कंटेंट पर ठोस कदम उठाने की रिपोर्ट मांगी

Chhattisgarh के Rajnandgaon में EMC 2.0 को केंद्र से मंजूरी, ₹3000 करोड़ का होगा निवेश