'राहुल जैसे कुछ नमूने रहने चाहिए...'; योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बोला हमला

By अंकित सिंह | Mar 26, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 'नमूना' बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राहुल जैसे कुछ नमूनों की जरूरत है ताकि रास्ता हमेशा साफ और बेहतर बना रहे। एएनआई को दिए गए एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना करते हुए इसे भारत तोड़ो अभियान करार दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा के पीछे राहुल गांधी के असली इरादे से हर कोई वाकिफ है।

राहुल पर वार करते हुए योगी ने कहा कि अगर वे दक्षिण में जाएंगे, तो उत्तर भारत की निंदा करेंगे। उत्तर में आएंगे, तो दक्षिण की निंदा करेंगे। अगर वे भारत के बाहर जाएंगे, तो भारत की निंदा करेंगे। इनके आचरण को देश  समझ चुका है। लेकिन भारत की राजनीति में भाजपा के लिए राहुल गांधी जैसे कुछ नमूने जरूर रहने चाहिए जिससे एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सहयोगी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमला किया और कहा कि जिन्ना की प्रशंसा करने वालों को हमें इतिहास नहीं पढ़ाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक भारत को श्रेष्ठ भारत नहीं होना चाहिए? फिर आपको उनसे पूछना चाहिए कि वे छह से दस दशकों तक क्या कर रहे थे? उन्हें अपने दादा, दादी और पिता से पूछना चाहिए था। उन्होंने उस समय ऐसा क्यों नहीं किया? पूरे भारत को मोदी जी का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस ने ऐसा क्यों नहीं किया? वे हमेशा अयोध्या विवाद को विवाद ही रहने देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि काशी की संकरी गली में गांधी जी के नाम पर सारी जिंदगी राजनीति करते रहे हैं। लेकिन 1916 में गांधी जी ने काशी की संकरी गली पर कड़ी टिप्पणी की थी। 

इसे भी पढ़ें: 'महिलाओं-व्यापारियों को परेशान करने वालों का स्वागत करेंगे यमराज', अपराधियों को सीएम योगी की सीधी चेतावनी

कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सपना उन्होंने क्यों पूरा नहीं किया? उनके सपने को पीएम मोदी ने पूरा किया। कांग्रेस ने तीन तलाक को खत्म क्यों नहीं किया? कांग्रेस ने कुंभ का इतना गौरव और दिव्यता के साथ प्रचार क्यों नहीं किया? कांग्रेस देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विश्वस्तरीय मॉडल क्यों नहीं दे पाई? और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी हो चुका है। हर किसी को एक नई अयोध्या की झलक देखने को मिल रही है। इसे देखने के लिए हर दिन लाखों लोग आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित