Pakistan में हो गया बड़ा बवाल! इमरान खान के समर्थकों ने घेर लिया पूरा इस्लामाबाद

By अभिनय आकाश | Nov 25, 2024

एक बार फिर पाकिस्तान में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने इमरान खान को जेल से छुड़ाने के लिए पूरे इस्लामाबाद को घेर लिया है। वहां से आई तस्वीरें हर किसी को हैरना कर रही हैं। पाकिस्तान सरकार के लिए टेंशन काफी बढ़ने वाली है। हजारों की भीड़ और सड़कों पर हजारों गाड़ियों का काफिला नजर आ रहा है। ये वो लोग हैं जो इमरान खान के समर्थन में सड़क पर उतर आए हैं और लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इमरान खान के समर्थकों के हजारों गाड़ियों का काफिला इस्लामाबाद की ओर बढ़ता नजर आया। वो इमरान खान के जेल से रिहाई की मांग कर रहे हैं। जिन्हें पाक सैन्य तानाशाह आसिम मुनीर ने एक साल से ज्यादा समय से हिरासत में रखा है। पाकिस्तानी हुक्मरानों ने इन्हें रोकने के लिए भारी संख्या में जवानों को तैनात कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: इमरान खान की पार्टी रविवार को करेगी प्रदर्शन, सरकार ने किए सुरक्षा उपाय

खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर और खान की पत्नी बुशरा बीबी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने रविवार को तबाह हो चुके प्रांत से राजधानी पहुंचने के लिए अपनी यात्रा शुरू की, लेकिन उन्हें मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ा। प्राधिकारियों ने शिपिंग कंटेनर रखकर राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन्हें हटाने वाले उपकरणों और अन्य भारी मशीनों की मदद से बाधाओं को हटाया, हालांकि इससे प्रदर्शन के दौरान उनकी गति और योजनाएं प्रभावित हुईं। पंजाब के अटक जिले के हारो में रात्रि विश्राम के बाद दल ने आज दोपहर तक राजधानी पहुंचने के ध्येय के साथ अपनी यात्रा पुनः शुरू की। बेलारूस के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के पाकिस्तान दौरे के कारण सरकार ने पहले ही धारा 144 लागू कर रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो औपनिवेशिक काल का कानून है और इसका उपयोग राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए किया जाता है। 

प्रमुख खबरें

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण