By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2024
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पेट्रोल पंप पर पांच रुपये को लेकर हुए झगड़े के दौरान तीन लोगों ने 32 वर्षीय एक कैब चालक की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, बकाया रकम मांगने पर पेट्रोल पंप संचालक भड़क गया और वहां मौजूद उसके दो साथियों ने चालक की कथित तौर पर पिटाई कर दी। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और धारा 351(2) आपराधिक धमकी के तहत प्राथमिकी दर्ज की।