कबूतरों को लेकर पड़ोसियों में हुआ आपसी विवाद, मामला पहुंचा थाना

By सुयश भट्ट | Feb 22, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अजीब ही मामला सामने आया है। यहां कबूतरों को लेकर हुए विवाद हुआ है। एक परिवार के पाले हुए 13 कबूतरों को जहर से देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मारे हुए कबूतरों का पोस्टमार्टम करने के बाद प्रकरण दर्ज करने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें:एमपी में कुपोषण के आंकड़ों पर कांग्रेस ने सरकार पर कसा तंज, कहा - 18 साल से सुन रहे है कि कम होगा कुपोषण 

जानकारी के अनुसार सोमवार को दो मृत कबूतर लेकर द्वारकापुरी थाने पहुंची और उसने क्षेत्र में ही रहने वाले बूची पर कबूतर मारने का आरोप लगाया। बबली के मुताबिक पति सोलंकी फूल-माला बेचने का काम करता है। और कुछ दिन पहले उसका पड़ोस में रहने वाले बूची से विवाद हो गया था। जिसके बाद पिछले दिनों उसके 12 कबूतर मर गए, तो उसे बूची पर शक हुआ। और सोमवार को दो और कबूतर मरने पर उसका शक पुख्ता हो गया।

आपको बता दें कि पूरा मामला जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने भी मरे हुए कबूतरों का पोस्टमार्टम कराकर जांच करने के बाद प्रकरण दर्ज करने की बात कही है। उप निरीक्षक अशरफ अली अंसारी ने कहा कि फिलहाल पूरे ही मामले में मरे हुए दो कबूतरों का जिला पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने की बात कही है।

प्रमुख खबरें

बेटे के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए लंदन रवाना हुए उदयनिधि स्टालिन

भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, द्विपक्षीय व्यापार सात अरब डॉलर के पार

झारखंड के पलामू में बिहार ले जाए जा रहे 14 लड़कियों समेत 27 नाबालिग बच्चे मुक्त कराए गए

Vietnam के Phu Quoc में छुट्टियां बनी मातम, Speedboat पलटने से 15 भारतीय Tourists की दर्दनाक मौत