Parliament Diary: लोकसभा-राज्यसभा में आज भी हुआ संग्राम, लगे राहुल गांधी माफी मांगो के नारे

By अंकित सिंह | Mar 14, 2023

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। दूसरे चरण के दूसरे दिन आज भी संसद में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। अलग-अलग मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने थे। जहां सत्तापक्ष राहुल गांधी से उनके बयान को लेकर माफी की मांग करता रहा तो वहीं विपक्षी नेताओं ने अडानी मामले को लेकर जेपीसी की मांग की बात कही। कुल मिलाकर देखे तो सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर जबरदस्त तरीके से हमलावर रहे। लेकिन आज संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी बैठक की थी। इस बैठक में ह्लाद जोशी, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, किरेन रिजिजू, अनुराग ठाकुर और नितिन गडकरी जैसे कई बड़े नेता शामिल रहे। हालांकि देखा जाए तो संसद में राहुल गांधी का मुद्दा काफी गर्म रहा है। केंद्रीय मंत्री लगाता राहुल गांधी से माफी की मांग कर रहे हैं। लोकसभा में सत्तापक्ष के सदस्य अपने स्थानों पर खड़े होकर ‘राहुल गांधी माफी मांगो’ के नारे लगा रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: Parliament Session 2023: कांग्रेस ने पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का दिया नोटिस

‘ब्रांड इंडिया’ आ गया है

ऑस्कर पुरस्कार समारोह में भारत की उपलब्धियों की सराहना करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि ‘ब्रांड इंडिया’ आ गया है। साथ ही उन्होंने देश को दुनिया का ‘कंटेंट हब’ (विषय वस्तु का केंद्र) बनाने के लिए ठोस प्रयास करने का आह्वान भी किया। केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि ‘‘आरआरआर’’ के ‘‘नाटु नाटु’’ गीत ने न केवल देश का, बल्कि दुनिया भर का दिल जीता है। संसद के उच्च सदन राज्यसभा ने ऑस्कर जीतने पर तेलुगु फिल्म ‘आरआरआर’ और तमिल वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की पूरी टीम को मंगलवार को बधाई दी और एक स्वर में कहा कि यह देश के लिए गौरव का पल है। सभापति जगदीप धनखड़ ने इस उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा कि लॉस एंजिलिस में संपन्न 95वें एकेडमी पुरस्कार समारोह ‘हमारे लिए गौरव के क्षण’ थे। 

प्रमुख खबरें

BRICS Summit से गया शांति का संदेश, Mirwaiz Umar Farooq बोले- कूटनीति से ही थमेगा टकराव

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों ने किए दस्तखत, Amit Shah बोले- 10वां जल विवाद सुलझा

AI के आर्थिक और सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए साथ आएंगी OpenAI और Google DeepMind

Nepal के नक्शे में शामिल Lipulekh और Kalapani पर बोले विदेश मंत्री, यह कोई बोझ नहीं