Parliament Session 2023: कांग्रेस ने पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का दिया नोटिस

Piyush Goyal
Creative Common
अभिनय आकाश । Mar 14 2023 1:44PM

कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि पीयूष गोयल ने लोकसभा के एक सदस्य के खिलाफ आरोप लगाकर उच्च सदन के नियमों एवं प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया है।

कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि पीयूष गोयल ने लोकसभा के एक सदस्य के खिलाफ आरोप लगाकर उच्च सदन के नियमों एवं प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया है। वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी पर लंदन में उनकी टिप्पणी करते हुए गोयल ने गांधी का नाम नहीं लिया था लेकिन यह स्पष्ट था कि वह उनका जिक्र कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के समूल खात्मे के प्रति क्यों गंभीर नहीं हैं देश के विपक्षी दल?

अपने नोटिस में गोहिल ने कहा कि काउंसिल ऑफ स्टेट्स के प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों के नियम 238 में बहुत स्पष्ट है कि "किसी सदस्य द्वारा किसी अन्य सदस्य या सदन के सदस्य के खिलाफ मानहानिकारक या आपत्तिजनक प्रकृति का कोई आरोप नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गोयल ने “दूसरे सदन के सदस्य द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों के संबंध में मामला उठाया। नियम 238 ए और साथ ही यह [ए] पुरानी परंपरा है कि एक सदन में दूसरे सदन के सदस्य के लिए संदर्भ नहीं दिया जाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़