मैच से पहले काफी अनिश्चितता थी लेकिन टीम का पूरा ध्यान मुकाबले पर था: पंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2022

मुंबई|  दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बुधवार को यहां पंजाब किंग्स पर जीत दर्ज करने के बाद कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच शुरू होने से पहले कोविड-19 मामला सामने आने से काफी अनिश्चितता बनी हुई थी कि यह खेला जायेगा या नहीं। पंत ने अपने तीनों स्पिनरों के प्रदर्शन की प्रशंसा की जिनकी बदौलत टीम पंजाब किंग्स को 115 रन के स्कोर पर समेटने में सफल रही।

पंत ने मैच के बाद कहा, ‘‘कोविड को लेकर काफी संदेह बना हुआ था।खिलाड़ी भी संदेह में थे। हम थोड़े नर्वस भी थे क्योंकि बात चल रही थी कि इसे रद्द भी किया जा सकता है। लेकिन हमने बतौर टीम बात की और पूरा ध्यान मैच पर लगाया। ’’

वार्नर के अर्धशतक और साव (41) के साथ पहले विकेट के लिये 83 की साझेदारी से टीम ने आसानी से यह छोटा सा लक्ष्य हासिल कर लिया।

उन्होंने वार्नर और साव के बारे में कहा, ‘‘ज्यादातर मैं उन्हें खुलकर खेलने देता हूं क्योंकि वे अपनी भूमिकायें जानते हैं। ’’ पंत ने गेंदबाजों के बारे में कहा, ‘‘पिच से स्पिनरों को मदद मिल रही थी और हमारे तीनों स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की। ’’ मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव रहे जिन्होंने 24 रन देकर दो विकेट चटकाये। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार अक्षर पटेल (10 रन देकर दो विकेट) के साथ साझा करना चाहिए जिन्होंने मध्य के ओवरों में महत्वपूर्ण विकेट झटके। ’’

पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने अपनी खराब बल्लेबाजी और खराब गेंदबाजी पर हार का ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने न तो अच्छी गेंदबाजी की और न ही अच्छी बल्लेबाजी। हमें इस प्रदर्शन को भूलना होगा।

हमने शुरू में काफी विकेट गंवा दिये लेकिन इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहूंगा। 180 रन का स्कोर ठीक होता लेकिन हम वहां तक नहीं पहुंच सके।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है