यस बैंक की दिक्कतों को लेकर योजना बनाने के लिये था पर्याप्त समय: राजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2020

नयी दिल्ली। रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बुधवार को कहा कि येस बैंक ने अपनी दिक्कतों के बारे में कई बार सूचित किया था और इन दिक्कतों को दूर करने की योजना बनाने के लिये पर्याप्त संबंध उपलब्ध था। राजन ने एक चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘येस बैंक ने हमें पर्याप्त मौकों पर बताया कि उसके सामने दिक्कतें आ रही हैं, अत: योजना तैयार करने के लिये पर्याप्त समय था। मैं उम्मीद करता हूं कि हमें सबसे अच्छी योजना मिली है। लेकिन मैं दूसरा अनुमान नहीं लगाना चाहता हूं क्योंकि मैं चीजों को विस्तार से नहीं जानता हूं।’’

राजन ने कहा, ‘‘बैंकों की बैलेंस शीट की सफाई की अनिच्छा के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था की समस्याएं लंबी खिंच रही हैं। यह काम आपात स्तर पर किये जाने की जरूरत है, अन्यथा एनबीएफसी, निजी बैंक और यहां तक की सरकारी बैंक भी लोगों का विश्वास खो देंगे।’’

इसे भी पढ़ें: ED ने YES Bank के संस्थापक राणा कपूर को PMLA के तहत किया गिरफ्तार

प्रमुख खबरें

देश-विदेश के प्रमुख घटनाक्रम: चक्रवात Arnab, PM Modi का संबोधन और बड़ी खबरें

Ministry of Corporate Affairs ने NCLT और NCLAT को पूरी तरह Hijack कर लिया है, CJI Surya Kant ने Modi सरकार पर की बेहद कड़ी टिप्पणी

मोदी जी 3 बार PM बने और चौथी बार भी बनेंगे, लखनऊ में बोले शाह- गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा ही भगवा दिखाई देता है

Joshimath में 6 लोगों को ले जा रहा Helicopter Crash, खोज में जुटी SDRF टीम