पूर्ववर्ती सरकार पर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले- विकास का नहीं था कोई एजेंडा, परिवार ही उनकी सोच थी

By अनुराग गुप्ता | Dec 20, 2021

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मिर्जापुर में 3,037 करोड़ रुपए की लागत से बने 146 किमी लम्बे 4 राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश को बहुत कुछ दिया है। नितिन गडकरी जी आज इन राजमार्गों के लोकार्पण के लिए यहां आए हैं, मैं उनका स्वागत करता हूं। इसी बीच मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार की सोच संकुचित थी, विकास का कोई एजेंडा नहीं था, सिर्फ परिवार ही उनकी सोच में था। 2014 के बाद जो सरकार आई, उसके लिए पूरा देश ही उसका परिवार है। 

इसे भी पढ़ें: चुपके से अखिलेश के फोन की रिकॉर्डिंग सुनते हैं योगी? आरोपों पर दिया ये जवाब 

वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश की जनता से योगी आदित्यनाथ का साथ देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आप योगी जी का साथ दें, डबल इंजन की सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में आने वाले पांच सालों में आठ लाख करोड़ रुपये के काम होंगे, मैं ये वचन देता हूं। उन्होंने कहा कि आज यूपी की तस्वीर बदल रह है, यहां अच्छे स्कूल खुल रहे हैं, स्कूलों में सुविधाएं बढ़ रही हैं, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, उद्योग लग रहे हैं, ये विकास है।

यहां सुने पूरा संबोधन:- 

प्रमुख खबरें

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया

Gurbaz का तूफानी शतक गया बेकार, Shubman Gill और युवा गेंदबाजों ने Afghanistan को चटाई धूल।

India-Pakistan मैच से पहले Handshake विवाद पर बोलीं Harmanpreet Kaur, फोकस सिर्फ क्रिकेट पर