नूंह में तनाव पैदा होने की आशंका के बारे में खुफिया जानकारी नहीं थी: गृह मंत्री अनिल विज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि नूंह जिले में धार्मिक शोभायात्रा के मद्देनजर तनाव पैदा होने की आशंका के बारे में उनके पास कोई खुफिया जानकारी नहीं थी। 31 जुलाई को इस शोभायात्रा पर हमला हुआ था। विज ने नूंह में भड़की हिंसा से संबंधित सवाल के जवाब में शुक्रवार को कहा, “मैंने अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस), गृह और डीजीपी से पूछा। उन्होंने भी यह कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।”

इसे भी पढ़ें: ओडिशा में गृह मंत्री Amit Shah और मुख्यमंत्री Naveen Patnaik ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत की

मंत्री ने पूछा, “अगर उनके पास जानकारी थी, तो उन्होंने यह किसके साथ साझा की।” विज ने कहा कि उन्होंने वीडियो को विश्लेषण के लिए गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेजा है। राज्य का आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अधीन आता है। नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा पर भीड़ के हमला करने के बाद भड़की सांप्रदायिक झड़प में दो होम गार्ड और एक इमाम समेत छह लोगों की मौत हो गई। सांप्रदायिक झड़पों के संबंध में अब तक कुल 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 को एहतियातन हिरासत में लिया गया है तथा 102 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

प्रमुख खबरें

CM Pema Khandu बोले- Arunachal Pradesh के सरकारी स्कूलों का ढांचा सुधारेगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट ने CJP विरोध मामले में 14 साल की लड़की को डराने-धमकाने के आरोपों पर गंभीरता से संज्ञान लिया

34 देशों के 430 Satellites, PM Modi ने International Space Summit में ISRO की ग्लोबल धाक पर क्या कहा?

YS Jagan का Nara Lokesh पर बड़ा प्रहार, DSC Scam में CBI Inquiry और इस्तीफे की मांग तेज