Narendra Modi Road Show: पीएम मोदी की सुरक्षा में नहीं हुई कोई चूक, प्रशासन ने बताया सच

By अभिनय आकाश | Jan 12, 2023

कर्नाटक के हुबली में आयोजित एक रोड शो के दौरान एक युवक बैरिकेड तोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार की ओर दौड़ा और उन्हें माला भेंट की। पुलिस ने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगी है। इस बीच, सूत्रों ने कहा कि युवक को प्रधानमंत्री ने माला भेंट करने की अनुमति दी थी। रोड शो के एक वीडियो में एक युवक को माला हाथ में लिए पीएम मोदी के काफिले की ओर भागते हुए दिखाया गया है। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस और ट्रैफिक अधिकारियों ने तुरंत युवक को वापस खींच लिया।

इसे भी पढ़ें: MV Ganga Vilas Cruise । यात्रियों के मनोरंजन के लिए मौजूद हैं कई लक्ज़री सुविधाएं, पहले सफर के लिए कल होगा रवाना

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर यहां राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए कर्नाटक में हैं।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR