PM की सुरक्षा चूक पर मुख्यमंत्री चन्नी ने दी सफाई, बोले- खतरे वाली कोई बात नहीं, अचानक रूट बदला गया

By अनुराग गुप्ता | Jan 05, 2022

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को बताया कि मुझे खेद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज फिरोजपुर ज़िले के दौरे के दौरान वापस लौटना पड़ा। हम अपने प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे आज भठिंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करने जाना था, लेकिन जिन लोगों को मेरे साथ जाना था, वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए, इसलिए मैं प्रधानमंत्री को रिसीव करने नहीं गया क्योंकि मैं कोरोना पॉजिटिव पाए गए कुछ लोगों के संपर्क में था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा का पूरा इंतजाम था। उनकी सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं था। 

क्या है पूरा मामला

प्रधानमंत्री मोदी हवाई रास्ते से भठिंडा पहुंचे थे। यहां से उन्हें हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था लेकिन बारिश और खराब रोशनी की वजह से सड़क मार्ग चुना गया। लेकिन राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किमी पहले प्रधानमंत्री मोदी का काफिल फ्लाईओवर में फंच गया। जिसकी वजह से उन्हें 15-20 मिनट तक वहीं रहना पड़ा। इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: सुरक्षा चूक मामले पर बोले सुनील जाखड़, PM मोदी के लिए सुरक्षित मार्ग किया जाना चाहिए था सुनिश्चित 

प्रधानमंत्री मोदी की रैली को रद्द कर दिया गया। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी भठिंडा वापस लौट गए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भठिंडा हवाईअड्डे के अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर लौटने पर प्रधानमंत्री मोदी ने वहां के अधिकारियों से कहा , अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना कि मैं भठिंडा हवाई अड्डे तक जिंदा लौट पाया।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच

Radha Ashtami पर देवी राधा और श्रीकृष्ण की पूजा से मिलेगा सुख-सौभाग्य, जानिए पूजन विधि और महत्व

DUSU Election Results 2026: कॉलेज चुनावों में ABVP का दबदबा, वोटों की गिनती जारी, कैंपस में 2000 सुरक्षाबल तैनात!

Asian Games में भारत के ध्वजवाहक बने Pawan Sehrawat, किट न मिलने से हटे तूर