पल-पल की जानकारी...विमान में 53 ब्रिटेन पैसेंजर्स थे सवार, PM कीर स्टार्मर का हादसे पर बड़ा बयान

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2025

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने अहमदाबाद में गैटविक जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान के परिवारों और यात्रियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि लंदन जाने वाले विमान, जिसमें कई ब्रिटिश नागरिक सवार थे, अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे के दृश्य विनाशकारी हैं। मुझे इस मामले से जुड़ी हर जानकारी दी जा रही है। मेरी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं। स्टॉर्मर ने एक बयान में कहा कि कई ब्रिटिश नागरिकों को लेकर लंदन आ रहे विमान के भारतीय शहर अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने का दृश्य भयावह है। उन्होंने कहा कि  मुझे पल-पल की जानकारी दी जा रही है तथा इस अत्यंत दुखद समय में मेरी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें: Air India Plane Crash की खबर सुनते ही गुजरात निकले मोदी! मौके पर प्रशासन का पूरा अमला मौजूद

एफसीडीओ ने कहा कि जिन ब्रिटिश नागरिकों को कांसुलर सहायता की आवश्यकता है या जिन्हें मित्रों या परिवार के बारे में चिंता है, उन्हें 020 7008 5000 पर कॉल करना चाहिए। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजकर 25 मिनट पर लंदन के गैटविक हवाई अड्डे पर उतरना था। लेकिन बृहस्पतिवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उड़ान संख्या एआई 171 दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

प्रमुख खबरें

PVR INOX Board Meeting: 31 अगस्त को Share Buyback पर फैसला, निवेशकों को मिल सकता है बड़ा Reward

Sri Lanka Airport पर 55,600 सिगरेट की तस्करी करते दो भारतीय गिरफ्तार

Indian Hockey Team का शर्मनाक प्रदर्शन, World Cup Selection पर दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल

GCT Grand Finale: R Praggnanandhaa ने Vincent Keymer को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह, अब Fabiano Caruana से टक्कर