शिवसेना और भाजपा के बीच मतभेदों पर बोले ठाकरे, अब हल हो गए हैं सभी मसले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2019

अहमदाबाद। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि भाजपा और उनकी पार्टी के बीच मतभेद थे लेकिन अब वे हल हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों दलों के लक्ष्य एक हैं और उनकी विचारधार एवं दिल एक साथ जुड़े हैं। ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ऐसा चेहरा नहीं है जो उनकी बराबरी कर सके। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।

ठाकरे के अलावा केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह , नितिन गडकरी, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान भी मंच पर मौजूद थे। ठाकरे ने कहा कि वह यहां शाह को शुभकामनाएं देने के लिए रैली में शामिल हुए हैं। ठाकरे ने कहा कि इस पर कई लोग सवाल करेंगे कि मैं यहां क्यों हूं...कई लोग खुश हैं कि मैं यहा हूं लेकिन कुछ लोगों को इससे तकलीफ जरूर होगी।

उन्होंने कहा कि कई लोग इस बात की खुशी मना रहे थे कि एक जैसी विचारधारा वाली पार्टियां आपस में लड़ रही हैं। हमारे बीच कुछ मनमुटाव और मतभिन्नता थी। लेकिन जब अमित शाह मेरे घर आए और हमने बैठकर बातचीत की, सब हल हो गया। ठाकरे ने कहा कि हमारे समान लक्ष्य हैं। हमारी विचारधारा और दिल एक साथ बंधे है। हम एकसाथ इसलिए आए हैं क्योंकि ‘हिन्दुत्व’ ही है जो हमें बांधता है।

इसे भी पढ़ें: शाह को शुभकामना देने पहुंचे राजनाथ, बोले- मोदी को क्यों नहीं मिले बालाकोट का श्रेय?

ठाकरे ने कहा कि पिछले पांच वर्षो में भाजपा और शिवसेना के बीच जो हुआ वह अब इतिहास है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इन पिछले पांच वर्ष से पहले भी हमारा 25 साल का इतिहास है। आज हमारी सोच एक है, हमारी विचारधारा एक है और हमारा नेता भी एक है। 

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda