MP में रहेंगी 2 दिन की बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार को दी चेतावनी

By Suyash Bhatt | Dec 02, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के करीब 40 हजार बैंककर्मी 16 और 17 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। प्रदेश की 7 हजार ब्रांचों में दो दिन तक ताले लटके रहेंगे। वहीं भोपाल में 300 ब्रांच हैं। 5 हजार बैंककर्मी इस हड़ताल में शामिल रहेंगे।

दरअसल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर यह देशव्यापी हड़ताल रहेगी। यूनियंस के को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने कहा कि ये देशव्यापी हड़ताल में प्रदेश के सभी बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

शर्मा ने कहा कि सरकार बैंकों के निजीकरण को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। इसका देशभर में विरोध किया जा रहा है। और यहीं वजह है कि 16 और 17 दिसंबर को हड़ताल करके सरकार को चेताएंगे। और सरकार ऐसे प्रयास नहीं रोकती है तो आगे भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:15 दिसंबर को चित्रकूट में होगा 'हिन्दू एकता महाकुंभ' का आयोजन, RSS प्रमुख रहेंगे मुख्य अतिथि 

आपको बता दें कि बैंक हड़ताल के बाद 18 दिसंबर को शनिवार है। 19 दिसंबर को रविवार होने से बैंक की छुट्‌टी रहेगी। ऐसे में लोग हड़ताल से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें।

प्रमुख खबरें

CM Vijay का बड़ा बयान: Independence Day पर बोले- Zero Corruption से ही मिलेगी असली Freedom

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ से पहले Babar Azam को चोट का डर, वॉर्म-अप से बाहर

PM Modi के Tiranga Pocket Square पर कांग्रेस का वार, Pawan Khera बोले, लगता है साहब ने उर्दू में...

वंदे मातरम का सोनिया गांधी ने किया अपमान? BJP ने उठाए सवाल, कांग्रेस की सफाई, Video