Muharram के दौरान पाकिस्तान के पंजाब में सोशल मीडिया पर होगा प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2024

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने मुहर्रम के दौरान नफरत फैलाने वाली सामग्री को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया मंच यूट्यूब , व्हाट्सऐप , फेसबुक , इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर 13 से 18 जुलाई तक प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इससे पहले पंजाब प्रांत की सरकार ने चार महीने से अधिक समय तक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिबंध लगाया हुआ था।

मरियम नवाज के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने चाचा और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अनुरोध किया है कि उनकी सरकार छह दिनों (13-18 जुलाई) के लिए इंटरनेट पर सभी सोशल मीडिया मंचों को निलंबित करने की अधिसूचना जारी करें।

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसीम मुनीर पहले ही सोशल मीडिया को दुष्ट मीडिया और डिजिटल आतंकवाद करार दे चुके हैं। साथ ही उन्होंने इन सोशल मीडिया मंचों से लड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया था।

प्रमुख खबरें

स्टार्टअप के लिए 2 लाख तो PhD में हर महीने 10 हजार, बेटियों के लिए बिहार की सम्राट सरकार की बड़ी योजनाएं

IPL 2027 के लिए Zaheer Khan बने CSK के नए Head Coach, Stephen Fleming की लेंगे जगह

Punjab में सरकार बनते ही छह महीने में नशा माफिया का नेटवर्क खत्म करेगी BJP: Shivraj

Finance Minister Nirmala Sitharaman ने Mumbai में JPMorgan CEO Jamie Dimon से की मुलाकात