असम विधानसभा चुनावों के लिए AIUDF के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा : गौरव गोगोई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2025

कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मंगलवार को एआईयूडीएफ को ‘‘सांप्रदायिक’’ संगठन बताया और कहा कि 2026 के विधानसभा चुनावों में विपक्षी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। पहले ही, आठ विपक्षी दलों ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को हराने के लिए अगले साल के विधानसभा चुनावों में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। गोगोई ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘किसी भी परिस्थिति में एआईयूडीएफ के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

गोगोई ने दावा किया, ‘‘भाजपा पहले ही देख चुकी है कि मौजूदा नेतृत्व में उसके भविष्य की संभावनाएं बहुत अच्छी नहीं हैं। शीर्ष नेतृत्व को इस बात का एहसास है कि भाजपा के सच्चे कार्यकर्ता पार्टी से निराश हो रहे हैं। मंत्रियों और कुछ करीबी सहयोगियों को फायदा हुआ है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।

News Source- PTI Information (यह खबर पीटीआई-भाषा ने जारी की है)

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश