घर तक राशन पहुंचाने की योजना का कोई नाम नहीं होगा : अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार का घर तक राशन पहुंचाने की योजना का कोई नाम नहीं होगा। केंद्र ने एक दिन पहले ही ‘मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना’ पर विराम लगा दिया था, जो 25 मार्च से शुरू होने वाली थी। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम केंद्र की सभी शर्तों को स्वीकार करेंगे, लेकिन योजना में किसी भी तरह की बाधा नहीं आने देंगे।’’ केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार से कहा कि ‘मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना’ को लागू नहीं करें और कहा कि किसी राज्य को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत आवंटित खाद्यान्न के इस्तेमाल की ‘‘अनुमति नहीं’’ है।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान कोरोना वायरस से हुए संक्रमित, कुछ दिन पहले ली थी चीनी वैक्सीन की डोज

सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी और इसके प्रस्ताव केंद्र के पास भेजे जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम 20-22 वर्षों से इस योजना के सपने देख रहे हैं और पिछले दो-तीन वर्षों से व्यक्तिगत तौर पर मैं इसकी तैयारी कर रहा था, लेकिन केंद्र की तरफ से आपत्ति करने के बाद हमारा दिल डूब गया। अब हम इसके रास्ते में कोई बाधा नहीं आने देंगे और उनकी सभी शर्तों को मानेंगे।

प्रमुख खबरें

CM Yogi का मास्टरस्ट्रोक: 2027 UP Elections से पहले Lodheshwar Corridor की नींव, PDA को जवाब?

Truecaller के Frequently Blocked टैग पर TRAI सख्त, 1600 सीरीज के बैंकिंग कॉल्स पर भ्रम फैलाने का आरोप

सपा की बड़ी घोषणा! Dharmendra Yadav बोले - Lok Sabha में ‘परिसीमन बिल’ रोकने के लिए लगाएंगे पूरी ताकत

FIFA World Cup 2026 Highlights: Golden Boot की रेस और VAR विवादों के बीच संपन्न हुआ फुटबॉल का यह महाकुंभ