इमरान खान कोरोना वायरस से हुए संक्रमित, कुछ दिन पहले ली थी चीनी वैक्सीन की डोज

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने घर पर खुद को क्वारंटीन किया है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना वायरस संक्रमण हुआ है। बता दें कि इमरान खान की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद वह अपने आवास पर क्वारंटीन हो गए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी। इस ट्वीट में लिखा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने घर पर खुद को क्वारंटीन किया है।
وَإِذَا مَرِضْتُ فَهُوَ يَشْفِينِ°
And when I am ill, it is He Who cures me.
(Qur’an 26:80)
Prime Minister Imran Khan has tested positive for Covid-19 and is self isolating at home.— Prime Minister's Office, Pakistan (@PakPMO) March 20, 2021
इसे भी पढ़ें: बाजवा और इमरान की भारत से शांति की चाहत के पीछे के असल कारण समझिये
खान ने लगवाई थी कोरोना वैक्सीन
इमरान खान ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की डोज ली थी। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानवासियों से कोरोना नियमों का पालन करने का अनुरोध किया था। मिली जानकारी के मुताबिक इमरान खान ने चीन की साइनोफार्म वैक्सीन की पहली डोज ली थी।
وزیر اعظم عمران خان نے کورونا ویکسین لگوا لی۔
— Prime Minister's Office, Pakistan (@PakPMO) March 18, 2021
اس موقع پر وزیر اعظم نے قوم سے اپیل کی کہ کورونا کی تیسری لہر کے پیش نظر ایس اوپیز پر مکمل عمل درآمد کو یقینی بنایا جائے
ملک بھر میں کورونا ویکسین لگانے کی مہم جاری ہے pic.twitter.com/jZttUIYXLL
अन्य न्यूज़














