Hidden Peaks Of India: भारत की ये 3 'Hidden Peaks' देती हैं स्वर्ग सा एहसास, बना लें अपना अगला Travel Plan

By अनन्या मिश्रा | Mar 20, 2026

घूमने-फिरने का शौक तो लगभग हर किसी को होता है। हर किसी को जैसे ही मौका मिलता है, वह बैग उठाकर निकल पड़ता है। किसी को पहाड़ों पर जाना पसंद करता है, तो कोई बीच पर सुकून भरे पल बिताना पसंद करता है। घूमने से मन को शांति मिलती है। भारत में कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां का नजारा देखने लायक होता है। वहीं जो लोग एडवेंचर के शौकीन होते हैं, वह ट्रेकिंग जरूर करना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: IRCTC की 'श्री रामायण यात्रा': Ayodhya से Rameswaram तक, एक ही Tour में होंगे प्रभु राम के दर्शन

कलसूबाई पीक

महाराष्ट्र की खूबसूरती से हम सभी वाकिफ हैं। नासिक जिले में स्थिति कलसूबाई पीक दुनिया के सबसे खूबसूरत और शानदार पीक में से एक है। यह करीब 5400 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी ट्रेकिंग बरी के बेस गांव से शुरू होती है। यहां पर जाने के लिए लोहे की सीढ़ियां और एडवेंटर ट्रेक करके पहुंचा जा सकता है। जब आप यहां इसकी पीक पर पहुंचेंगी तो वहां पर आपको दिल थाम देने वाले नजारे देखने को मिलेंगे। भले ही आपको यहां जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़े। लेकिन यकीनन यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।

नेत्रावती पीक

नेत्रावती पीक कर्नाटक राज्य की खूबसूरत चोटी है। चोटी तक जाने के लिए आपको करीब 6 किमी की ट्रेकिंग करनी पड़ेगी। इस दौरान पहाड़ों पर हरे-भरे नजारे देखने को मिलेंगे। जब आप नेत्रावती पीक के टॉप पर पहुंचेंगी, तो आपको बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे।

कोलुक्कुमलाई पीक

भले की कोलुक्कुमलाई पीक तमिलनाडु में है, लेकिन इसकी ट्रेकिंग की शुरूआत केरल के इडु्क्कि जिले से होती है। यहां पर सनराइज का नजारा देखने लायक होता है। अगर आप सनराइज का खूबसूरत नजारा देखना चाहती हैं, तो आपको सुबह 3 बजे निकलना होगा।

अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन हैं, तो भारत के यह 'Hidde Peaks' आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।

प्रमुख खबरें

Khudiram Bose को Yogi Adityanath ने दी श्रद्धांजलि, त्याग को बताया राष्ट्र प्रेरणा

CAG report ने Bengaluru Metro में भूमि अधिग्रहण व वित्तीय प्रबंधन की खामियां उजागर कीं

BJP के Jharkhand Bandh से राज्य में जनजीवन ठप, पुलिस कार्रवाई का विरोध

Frank Kendall ट्रंप प्रशासन पर करेंगे मुकदमा, सुरक्षा मंजूरी रद्द करने का मामला