अंडर 23 महिला ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में ये 3 खिलाड़ी करेंगी ब्ल्यू टीम की अगुआई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2019

नयी दिल्ली।हरलीन देओल,सुश्री दिव्यदर्शिनी और देविका वैद्य रांची में 20 से 24 अप्रैल तक खेली जाने वाली अंडर 23 महिला एकदिवसीय चैलेंजर ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रमश: इंडिया रेड, इंडिया ग्रीन और इंडिया ब्ल्यू टीम की अगुआई करेंगी।

बीसीसीआइ की विज्ञप्ति के अनुसार यहां अखिल भारतीय महिला चयन समिति की बैठक के बाद टीमों का चयन किया गया।चयन समिति ने प्रत्येक टीम में 13 खिलाड़ियों का चयन किया है।

टीमें इस प्रकार हैं:

इंडिया रेड: हरलीन देओल (कप्तान), आर कल्पना, एस मेघना, रिद्धिमा अग्रवाल, रूजू साहा, तेजल हस्बनीस, सीएच झांसीलक्ष्मी, रेणुका चौधरी, तेजस्विनी दुरगाड, अरुंधति रेड्डी, शांति कुमारी, देवयानी प्रसाद और सुमन मीना।

इंडिया ग्रीन: सुश्री दिव्यदर्शिनी (कप्तान), शिवाली शिंदे, प्रिया पूनिया, यास्तिका भाटिया, आयुषी गर्ग, दृष्या आईवी, एकता सिंह, राधा यादव, राशी कनौजिया, मनाली दक्षिणी, रेणुका सिंह, अक्षया ए और एस अनुषा।

इंडिया ब्ल्यू: देविका वैद्य (कप्तान), नुजहत परवीन, शेफाली वर्मा, सिमरन, तनुश्री सरकार, प्रतिवा राणा, मीनू मणि, तनुजा कंवर, सी प्रत्यूषा, सिमरन दिल बहादुर, क्षमा सिंह, रुषाली भगत और इंद्राणी राय।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!