Health Tips: सेहतमंद समझकर खाई जाने वाली ये 3 चीजें हो सकती हैं खतरनाक, जानें Ayurvedic नियम

By अनन्या मिश्रा | May 22, 2026

आज कम समय में लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए रात में खूब सलाद खा रहे हैं। वहीं डाइजेशन को सुधारने के लिए दही भी खाते हैं। लेकिन इसके बाद भी ब्लोटिंग और गैस की समस्या होती है। तो बता दे कि सिर्फ हेल्दी खाना काफी नहीं होता है। क्योंकि आयुर्वेद के मुताबिक अगर आप पौष्टिक खाना गलत समय पर खाते हैं, तो यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 3 ऐसे सुपर हेल्दी फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको गलत समय पर खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट 10 Curry Leaves: जानें क्या हैं इसके चमत्कारी Health Benefits!

रात में कच्चा सलाद खाना

वेट लॉस के लिए और फाइबर के लिए सलाद को सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन रात को खाने में सलाद को शामिल करने से पाचन तंत्र पर भारी असर पड़ सकता है। क्योंकि दिन से समय हमारी जठराग्नी यानी डाइजेस्टिव फायर तेज होती है। लेकिन शाम ढलते ही यह धीमी पड़ जाती है। कच्ची सब्जियां सूखी और ठंडी होती हैं। कमजोर डायजेस्टिव फायर के लिए कच्ची फाइबर वाली सब्जियों को तोड़ना मुश्किल है। इस वजह से पेट में भारीपन, गैस, ब्लोटिंग और नींद में खलल पड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

खाने के फौरन बाद फल खाना

बहुत से लोग खाना खाने के बाद डेजर्ट के रूप में फल खाना पसंद करते हैं। जोकि पाचन के लिए बड़ी गलती होता है। क्योंकि फल जल्दी पच जाते हैं, लेकिन दाल रोटी या भारी खाने को पचने में 3-4 घंटे लगते हैं। क्योंकि जब आप खाना खाने के फौरन बाद फल खाते हैं, तो फल खाने के पीछे फंस जाते हैं। इससे पेट में ही फर्मेंट होने लगते हैं। जिसकी वजह से खट्टी डकारें, एसिडिटी, पाचन की धीमी गति होना और पोषक तत्वों का सही अब्जॉर्प्शन न होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

प्रमुख खबरें

आधी रात को बड़ा उपद्रव! BJP हेडक्वार्टर पर पथराव, कांग्रेस से आर-पार की जंग, अमित शाह के दौरे से क्यों सुलगी केरल की राजनीति?

Manipur में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, PLA और PREPAK-Pro के चार उग्रवादी पकड़े गए

Ram Nath Kovind Birthday: सियासत में आने से पहले वकालत करते थे रामनाथ कोविंद, ऐसे बने थे राष्ट्रपति

Rise and Fall 2 | शो में मारपीट के बाद Shehzad Poonawalla का बड़ा बयान! मैं चाहता था कि सिवेट को माफ़ किया जाए, Swara Bhasker संग भी बदला समीकरण!