Badli Assembly Elections: बादली सीट पर ये 4 उम्मीदवार एक-दूसरे को दे रहे कड़ी टक्कर, जानिए कौन मारेगा बाजी

By अनन्या मिश्रा | Oct 03, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा दम लगा रही हैं। राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर 05 अक्तूबर को मतदान होना है औऱ 08 अक्तूबर को चुनावी परिणाम आएंगे। राज्य में बादली विधानसभा सीट चर्चा का विषय बनी है। यहां पर भाजपा औऱ कांग्रेस के अलावा आप पार्टी और जजपा भी पूरे जोर आजमाइश के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। तो आइए जानते हैं हरियाणा की बादली विधानसभा सीट का पूरा समीकरण... 

बता दें कि राज्य की बादली सीट झज्जर जिले के अंतर्गत आती है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप वत्स ने इस सीट से जीत हासिल की थी। कुलदीप वत्स ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ओमप्रकाश धनखड़ को 11,245 वोटों के अंतर से हराया था।

इसे भी पढ़ें: Ambala Cantt Assembly: अंबाजा कैंट पर फिर खिलेगा कमल या कोई और मारेगा बाजी, आसान नहीं है BJP की राह

बादली सीट के समीकरण

यह सीट अनारक्षित है और यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 1,75,000 के आसपास है। इस सीट पर एससी वोटरों की संख्या 31,305 है जोकि 17 फीसदी से अधिक है। वहीं 99 फीसदी ग्रामीण वोटर हैं।

किनके बीच मुकाबला

बादली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक ओमप्रकाश धनखड़ को चुनावी मैदान में उतारा है, तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स पर भरोसा जताया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने हरपाल सिंह को टिकट दिया है और जजपा से कृष्ण कुमार चुनाव लड़ रहे हैं।

बीते चुनावों का परिणाम

साल 2005 और 2009 के विधानसभा चुनाव में बादली सीट से कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की थी। फिर साल 2014 के चुनाव में इस सीट से ओमप्रकाश धनखड़ ने चुनाव जीता था। हालांकि साल 2019 को कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप वत्स ने बीजेपी के ओमप्रकाश धनखड़ को करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा इस सीट को वापस ले पाती है या फिर कांग्रेस अपनी जीत दोहराएगी। वहीं यह भी देखना रोचक होगा कि क्या आप पार्टी या जजपा यहां कमाल दिखा सकेगी।

प्रमुख खबरें

Vastu Remedies: क्या आपके घर में भी है निगेटिविटी? इन Effective Remedies से मिटाएं Money Loss और कलह

Modi ने पिछले साल China जाने से पहले चली थी तगड़ी चाल, अब Xi Jinping के India आने से पहले खेल दिया बड़ा दाँव

बॉक्स ऑफिस पर Christopher Nolan का नया इतिहास! The Odyssey बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-रेटेड फिल्म, Deadpool and Wolverine को पछाड़ा

Fatty Liver रिवर्स करने के लिए अपनाएं ये 4 Home Remedies, नानी मां के नुस्खों से Liver Health होगी बेहतर