अगस्त महीने में इन 4 राशि वालों की बदलेगी किस्मत, करियर और व्यापार में होगा बड़ा बदलाव

By प्रिया मिश्रा | Aug 05, 2022

अगस्त के महीने में तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे कई त्यौहार पड़ रहे हैं। इसके साथ ही इस महीने कई ग्रहों का गोचर होगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। हालाँकि, कुछ राशियों के लिए अगस्त का महीना विशेष रूप से फलदाई साबित होगा। इस महीने 4 राशियों का जीवन खुशियों से भर जाएगा। जीवन के हर क्षेत्र में इन्हें सफलता हासिल होगी। आइए जानते हैं कौनसी हैं ये राशियां -  

मेष राशि वालों के लिए अगस्त माह बहुत शुभ रहने वाला है। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त हो सकता है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इस महीना आप पर माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपको लाभ होगा।

इसे भी पढ़ें: भाई को राखी बाँधते समय रखें भद्राकाल का ध्यान, जानें रक्षाबंधन की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए अगस्त माह खुशियों से भरा रहेगा। इस महीने मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम हासिल होंगे। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि के योग हैं और आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। हालाँकि, इससे आपकी जिम्मेदारियाँ और काम का बोझ भी बढ़ेगा। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है।

धनु राशि 

अगस्त का महीना धनु राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहेगा। इस महीने आपके लिए धनलाभ के योग बनेंगे। इस महीने आपके कार्य सिद्ध होंगे और आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान व्यापारी जातकों को कारोबार में मुनाफा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: बुध कर चुके हैं सिंह राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए अगस्त महीना बहुत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। व्यापारी जातकों को भी कारोबार में मुनाफा होगा। किसी यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद