बैंगलोर के एकदम नजदीक हैं ये 5 फेमस हिल स्टेशन, ट्रेकिंग के लिए सबसे बेहतरीन

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 06, 2024

भारत में बारिश का मौसम सचमुच जादुई है! यह साल का वह समय है जब पर्यटकों और स्थानीय लोगों का समान रूप से ठंडी हवा और सुखदायक जलवायु से स्वागत किया जाता है, जबकि भारतीय परिदृश्य चारों ओर बारिश की बूंदों से बिखरा हुआ होता है। झरनों का पानी भयंकर रूप से गर्जना करने लगता है, धूप से चूमते समुद्र तट पानी से भर जाते हैं, लहराती पहाड़ियां हरे रंग में चमकती हैं और कपासी बादल आकाश में घुमड़ते हैं, जिससे भारत की धरती स्वर्ग से कम नहीं हो जाती है। इसके अलावा आप भी मानसून के दौरान कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो आप भी बैंगलोर के एकदम पास इन हिल स्टेशन को जरुर एक्सप्लोर करें।

बैंगलोर से 62 किमी दूरी पर स्थित यह हिल स्टेशन बेहद ही खूबसूरत है। यहां पर आकर्षण का मुख्य केंद्र स्कंदगिरी हिल्स में पापागनी मंदिर और टीपू सुल्तान का किला मुख्य आकर्षण है। यह स्कंदगिरी हिल्स कर्नाटक में चिकबल्लापुर से करीब 3 किमी दूर स्थित है। दरअसल, ये शानदार हिल्स बेल्लारी रोड राष्ट्रीय राजमार्ग-7 हैदराबाद बेंगलुरु राजमार्ग पर स्थित है।

नंदी हिल्स

खूबसूरती के मामले में यह हिल स्टेशन और भी सुंदर है। मानसून के दौरान इस समय यहां पर्यटक सबसे ज्यादा आते हैं। यहां पर सुंदर रुप से सूर्योदय और मस्त मौसम की वजह से इस प्लेस को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

अंतरगंगे

ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और गुफाओं के लिए सबसे फेमस है अंतरगंगे हिल स्टेशन। जुलाई के महीने में यह हिल स्टेशन खूबसूरती के मामले में चरम पर होता है। अंतरगंगे हिल स्टेशन कोलार शहर से लगभग 4 किलोमीटर और बंगलौर से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित है। अंतरगंगे का मतलब है 'गहराई से निकलने वाली गंगा' इस जलधारा की उत्पत्ति अभी भी एक रहस्य है।

शिवगंगा

इस मौसम में इस हिल स्टेशन पर घूमने का मजा ही अलग है। पहाड़ी की चोटी पर जाने के रास्ते में कई जगह से गंगा बहती है, जो खूबसूरत नजारे का आनंद देती हैं। अगर आप बैंगलोर के आस-पास रहते हैं, तो इस हिल स्टेशन पर जरुर घूमने जाएं।

मेलागिरी

बरसात के मौसम में यह हिल स्टेशन और भी खूबसूरत दिखता है। दुनिया के सबसे पुराने झरनों में से एक होगेनक्कल झरना यहां बसा है। लुभावने झरने के बाद यहां पर होगेनक्कल का सबसे आकर्षक स्थान मेलागिरी पहाडियां। यहां आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया